एक समोसे की कीमत में 6.5 लीटर पेट्रोल! जानिए कहां पर मिल रहा है इतना सस्ता पेट्रोल
Udaipur Times, The cheapest Petrol Rate : भारत में जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 90 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ते हैं, वहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां एक समोसे की कीमत में कई लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है। ताजा वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, लीबिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय मुद्रा में सिर्फ 2.25 रुपये है। यानी भारत में मिलने वाले करीब 15 रुपये के एक समोसे की कीमत में वहां लगभग 6.5 लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।
दुनिया के 10 सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देश
लीबिया -2.25 प्रति लीटर रुपये
ईरान -2.27 प्रति लीटर रुपये
वेनेजुएला -3.36 प्रति लीटर रुपये
अंगोला -31.43 प्रति लीटर रुपये
कुवैत -32.60 प्रति लीटर रुपये
अल्जीरिया -32.92 प्रति लीटर रुपये
तुर्कमेनिस्तान -41.27 प्रति लीटर रुपये
मिस्र- 45.49 प्रति लीटर रुपये
कतर- 55.38 प्रति लीटर रुपये
सऊदी अरब -59.58 प्रति लीटर रुपये
क्यों इतना सस्ता है पेट्रोल?
सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले अधिकांश देश कच्चे तेल के बड़े उत्पादक हैं। घरेलू उत्पादन अधिक होने और कई जगह सरकारी सब्सिडी मिलने के कारण वहां पेट्रोल की कीमतें काफी कम रहती हैं।
कहां मिलता है सबसे महंगा पेट्रोल?
दूसरी ओर, दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में बिकता है, जहां इसकी कीमत करीब 390.52 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद मलावी, डेनमार्क, इजरायल और नीदरलैंड जैसे देशों का स्थान आता है।
डीजल में भी बड़ा अंतर
डीजल की कीमतों में भी देशों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। दुनिया में सबसे सस्ता डीजल वेनेजुएला में मिलता है, जहां इसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 40 पैसे प्रति लीटर है। इसके बाद ईरान और लीबिया का स्थान आता है। दूसरी ओर, यूरोप के कई देशों में डीजल की कीमतें भी काफी ऊंची हैं।
