67 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

अग्रवाल गोल्ड काॅइन उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर 
 | 
इस शिविर में समाज के 29 पुरूषों,16 महिलाओं एवं 22 युवकों ने रक्तदान किया।

उदयपुर 7 जून 2020 । अग्रवाल गोल्ड काॅइन उदयपुर द्वारा समस्त अग्रवाल समाज का रक्तदान शिविर आज प्रातः हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित लश्करी अग्रवाल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें समाज के 67 युवक-युवतियों ने जरूरतमंदो के लिये रक्तदान किया।

ग्रुप के सदस्य सी.पी.बंसल ने बताया कि ग्रुप द्वारा आयोजित इस प्रथम प्रयास में युवक-युवतियों ने बढ़़चढ़ कर भाग लिया। इस शिविर में समाज के 29 पुरूषों,16 महिलाओं एवं 22 युवकों ने रक्तदान किया। 

इस अवसर पर ग्रुप ने सदस्यों को भविष्य में भी जरूरतमंदो के लिये रक्तदान करने हेतु तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर आयोजन के संचालक के संजय सिंघल, राजेश अग्रवाल, दिनेश बसंल ने मौजूद समाज के सभी पदाधिकारी व आयोजन के संचालक आरएनटी मेडिकल काॅलेज की ब्लड बैंक की टीम एवं सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का पूर्णतया पालन किया गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News