67वां निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर शनिवार को
आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में निःशुल्क 67वां डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन शनिवार 2 मई को किया जायेगा।
| Apr 30, 2015, 19:49 IST
आरोग्य दिवस के अन्तर्गत राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में निःशुल्क 67वां डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन शनिवार 2 मई को किया जायेगा।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी विद्यावारिधि वैद्य (डॉ.) शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक रोगियो की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। साथ ही डायबिटीज़ से बचने के उपायो के बारे मे प्रदर्शनी के साथ ही पेम्फलेट वितरित किये जायेगे।