हरियाणा में 22 जिलों के 687 स्कूल होंगे बंद ! शिक्षा विभाग ने लगाई दाखिले पर रोक
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बिना वैध मान्यता संबंधी दस्तावेजों के संचालित निजी स्कूलों पर शिक्षा निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 22 जिलों में 1100 संदिग्ध निजी स्कूलों के सत्यापन में 687 स्कूल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। जांच में इन स्कूलों के पास मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले और निर्धारित अवधि में भी वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों की दाखिले की शक्ति समाप्त करने का निर्णय लिया है। जांच के दायरे में आए 413 स्कूलों ने दस्तावेज पूरे कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और आरटीआई के तहत करीब तीन हजार सीटें भी पोर्टल पर प्रदर्शित कीं।
413 स्कूलों ने बचाई मान्यता
शिक्षा निदेशालय ने सत्यापन के दौरान दस्तावेज पूरे करने का अवसर दिया था। इसके बाद 413 निजी स्कूलों ने मान्यता संबंधी दस्तावेज जमा कर दिए और आरटीई के तहत करीब तीन हजार सीटें भी पोर्टल पर दर्शाईं। इन स्कूलों का सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें राहत मिल गई, शेष 687 स्कूल कार्रवाई के दायरे में आ गए।
आरटीई दाखिलों के लिए छह जुलाई तक आवेदन
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए इस बार एक किलोमीटर का दायरा निर्धारित किया गया है। छह जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। समस्या या शिकायत के लिए शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 जारी किया है।
तीन स्तर पर होगी शिकायतों की सुनवाई
आरटीई से जुड़ी शिकायतें पहले खंड स्तर की समिति के समक्ष रखी जा सकेंगी। वहां समाधान नहीं होने पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व उप जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकेगी। विवाद रहने पर संयुक्त निदेशक स्तर पर शिकायत का निवारण होगा।
22 जिलों में 1100 निजी स्कूलों के सत्यापन में सामने आईं अनियमितताएं, एमआईएस पोर्टल भी होगा बंद
413 स्कूलों ने पूरे किए दस्तावेज, आरटीई के तहत करीब तीन हजार सीटें भी दिखाईं
687 निजी स्कूलों के पास मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। निर्धारित समय देने के बाद भी वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ऐसे स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर आगे की कार्रवाई के लिए उपायुक्तों को भी लिखा जाएगा। - मनिता मलिक, मौलिक शिक्षा निदेशक
