68वां वन्यजीव सप्ताह 2022 का शुभारंभ

विद्यार्थियों को पार्क में विकसित किये कार्यों का अवलोकन कराते हुए पार्क में उपलब्ध वन्यजीवों के बारे में दी जानकारी 

 | 
vanjiv

उदयपुर, 2 अक्टूबर। वन विभाग की ओर से 68वें वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ रविवार को संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के.सिंह ने किया। उन्होंने महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान (फूलों की घाटी) में वन भ्रमण के लिए आये सेन्ट एन्थोनी स्कूल एवं सेन्ट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाएं, पर्यावरण प्रेमी, वन सुरक्षा समिति के सदस्य, ग्रामवासी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक ने वन्यजीवों की सुरक्षा, वन्यजीवों के प्रति आमजन का सहयोग एवं अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों द्वारा वन क्षैत्र में भ्रमण किये जाने हेतु प्रेरित किया व विद्यार्थियों को पार्क में विकसित किये कार्यों का अवलोकन कराते हुए पार्क में उपलब्ध वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।

छात्र छात्राओं द्वारा वन अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी, अरण्य कुटीर में सीता अशोक का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर वन संरक्षक आर.के.जैन, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, सुपोंग शशी, सहायक वन संरक्षक डी.के.तिवारी, क्षैत्रीय वन अधिकारी नरपत सिंह,आदि उपस्थित रहे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News