श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ का 68वां जन्मोत्सव
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के चेयरमेन श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ का 68वां जन्मोत्सव गुरूवार को यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित शंभूनिवास पैलेस
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी तथा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के चेयरमेन श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ का 68वां जन्मोत्सव गुरूवार को यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित शंभूनिवास पैलेस में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आगामी नूतन वर्ष 2013 के लिए प्रकाशित पैलेस के वार्षिक केलेण्डर का लोकार्पण भी किया जाएगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ के 68वें जन्मोत्सव पर गुरूवार को शंभूनिवास पैलेस में सुबह 10 बजे कैलाशपुरी स्थित परमेश्वराजी महाराज श्री एकलिंगजी से प्राप्त आस्का प्रदान कराई जाएगी। इसके पश्चात श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को उनके शुभचिंतक जन्मदिन की बधाई देंगे। श्रीजी अरविंद सिंह प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे शंभू निवास में आमजन से शुभकामना लेने के लिए उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ द्वारा महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट द्वारा पैलेस ऑर्गेनाइजेशन के लिए प्रकाशित नए वर्ष 2013 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया जाएगा।
प्रेस नोट