राजस्थान में 7 IAS अधिकारियों की हुई नियुक्ति, देखें किसे-कहां मिली नई जिम्मेदारी ?
| Jun 4, 2026, 14:32 IST
Udaipur Times, Rajasthan News, जयपुर, 4 जून : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 20 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 बैच के 7 प्रशिक्षु अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है।
इन जिलों में दी गई जिम्मेदारी—
अधिसूचना के अनुसार श्री विभोर भारद्वाज को जयपुर, श्री उत्कर्ष यादव को कोटा, श्री मनु गर्ग को बीकानेर, सुश्री मणिमाला एन. को उदयपुर, श्री आलोक सिंह को भरतपुर,श्री अर्णव आनंद गुप्ता को अजमेर तथा श्री उमेश कुमार मीणा को जोधपुर जिले में सहायक कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
