गेलेक्सी ऑफ़ जर्नलिज़्म अवार्ड से नवाजे जायेंगें 7 वरिष्ठ पत्रकार

साथ ही होगा 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
 
 | 
 भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई का प्रथम पदस्थापना समारोह रविवार को 

उदयपुर 3 जनवरी 2020 । भारतीय पत्रकार संघ की जिला इकाई का प्रथम पदस्थापना समारोह 5 जनवरी को सौ फीट रोड़ स्थित अशोका ग्रीन में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जायेगा। 

संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश गोठवाल ने बताया कि इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायेंगे। 

तत्पश्चात शहर के 7 वरिष्ठ पत्रकारों  को गेलेक्सी ऑफ़ जर्नलिज़्म अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा,साथ ही शहर के पत्रकारों के 10 मेधावी बच्चों को पहली बार सम्मानित किया जायेगा। ये वे बच्चें है जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। समारोह में एक विशेष सम्मान की घोषणा भी की जायेगी। 

सचिव संजय खोखावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अर्थ डायग्नोस्टिक के निदेशक डाॅ. अरविन्दरसिंह, मुख्य अतिथि इज़ी फ्लेक्स के निदेशक एवं उद्योगपति अशोक बोहरा, लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के सदर डाॅ. खलील अगवानी होंगे। 

समारोह में समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश युवाध्यक्ष महावीर शर्मा भी मौजूद रहेंगे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News