हरियाणा के इस जिले में 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट ! अब नहीं होंगे बच्चों के दाखिले
Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मान्यता, बुनियादी ढांचा और शिक्षा का अधिकार (RTI) नियमों के उल्लंघन पर सरकार ने जिले के 70 प्राइवेट स्कूलों का MIS पोर्टल (स्कूल प्रबंधन सूचना प्रणाली) को बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इन स्कूलों में फिलहाल दाखिला नहीं हो सकेंगे। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं जो डमी या फिर कोचिंग सेंटर की तरह संचालित हो रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूलों पर भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी। Haryana News
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लाॅक में एक हजार से अधिक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 30 प्रतिशत स्कूलों के पास स्थायी मान्यता नहीं है। फिर भी विद्यार्थियों को दाखिला दे देते हैं। Haryana News
जानकारी के अनुसार अधिकारियों की जांच में पता चला कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों का आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला करा देते हैं, लेकिन कक्षाएं बिना मान्यता वाली जगहों पर लगती हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग जाता है। Haryana News
शिक्षा निदेशालय की ओर से 70 प्राइवेट स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें कई बड़े स्कूल भी शामिल हैं, जिनकी ब्रांच नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में संचालित हो रही हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अनुसार उक्त स्कूलों को मान्यता नहीं मिली है। स्कूल बुनियादी ढांचे और जमीन के मानक पूरे नहीं करते थे। Haryana News
खबरों की माने तो कुछ स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने शिक्षा का अधिकार के तहत शिक्षा निदेशालय को 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी नहीं दी थी। इसलिए फिलहाल स्कूलों के MIS पोर्टल को बंद किया गया है।
