गिट्स में मनाया गया धूमधाम से 71वा गणतंत्र दिवस

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक में 71वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
 | 
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ  विकास मिश्र ने झण्डा रोहन करके गिट्स परिवार को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। 

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक में 71वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ  विकास मिश्र ने झण्डा रोहन करके गिट्स परिवार को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी। 

अपने उद्बोधन में डॉ मिश्र ने कहा कि संबिधान द्वारा प्रदान किये गए सभी हक़ पाने के तभी अधिकारी हैं, जब आप अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ पालन कर सकें। यदि आप जिम्मेदार व्यक्ति हैं तो आपको कभी आपके हक़ के लिए लड़ने की जरूरत नहीं होगी। आशा करता हूँ कि आप सभी लोग  इस बात को समझेंगे और इसका पालन करेंगे। 

उन्होंने कहा की यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज का भारत विश्व पटल पर निर्णायक की भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर एम.बी.ए. निदेशक डाॅ. पी.के.जैन, वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड सहित पूरा गीतांजली परिवार उपस्थित था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News