अमिताभ बच्चन के जन्म दिन पर कटेगा 72 फीट का केक

महानायक अमिताभ बच्चन का 72वां जन्मदिन शनिवार को शहर में उनके प्रशंसकों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शक्तिनगर स्थित अशोका बेकरी पर 72 फीट लंबा केक काटा जाएगा।

 | 

साथ ही शहरवासियों एंव प्रशसकों की ओर से फिल्मसिटी से जुड़े मुकेश माधवानी एंव अनिल मेहता मुबंई में शनिवार को उनके निवास पर बुके भिजवायेंगे।

अशोका बेकरी के विक्रम माधवानी ने बतया कि इस अवसर पर अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्मों के गाने बजाए जाऐंगें ओर जो भी उनके प्रंशसक अमिताभ बच्चपन के गेटअप में आऐंगे उन्हें पुरूस्कृत किया जाएगा।

मुकेश माधवानी ने बताया कि अमिताभ बच्चन के 70 वें जन्मदिन पर भी अशोका बेकरी द्वारा इसी प्रकार से केक बनाकर काटा गया। हाल ही में अमिताभ बच्चन से उनके निवास पर भेंटकर उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News