निरीक्षण अभियान में 74 आंगनवाडी केन्द्र बन्द मिले
गत 19 से 27 जून तक आंगनवाडी केन्द्रों एवं समूह द्वारा संचालित क्लस्टरों के सघन निरीक्षण अभियान में उदयपुर जिले के 74 आंगनवाडी केन्द्र बन्द मिले।
गत 19 से 27 जून तक आंगनवाडी केन्द्रों एवं समूह द्वारा संचालित क्लस्टरों के सघन निरीक्षण अभियान में उदयपुर जिले के 74 आंगनवाडी केन्द्र बन्द मिले।
महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक श्वेता फगेडिया ने बताया कि इन केन्द्रों की कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किये गये है, साथ ही जो केन्द्र एक से अधिक बार बन्द पाये गये उन केन्द्रों की कार्यकर्ताओं की मानदेय सेवाएं समाप्त करने के नोटिस जारी किए गए। इसी प्रकार 5 कार्यकर्ताओं की मानदेय सेवाएं समाप्त भी की गई है।
निरीक्षण में पोषाहार संबंधी रिकॉर्ड अपूर्ण व पोषाहार में अनियमितता पाए जाने पर 11 कलस्टरों का एमओयू समाप्त कर नवीन समूहों से विकेन्द्रीकृत पोषाहार सप्लाई करवाया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षकों को निरन्तर दौरे कर आंगनवाडी केन्द्रों के सफल संचालन हेतु पाबन्द किया गया है।