निःशुल्क निःसंतानता शिविर में 75 लाभान्वित

गीतांजली हॉस्पिटल के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा 3 व 4 जुलाई को निःशुल्क निःसंतानता शिविर गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित हुआ। इसमें आसपास के क्षेत्रों में अहमदाबाद, ईडर, बाडमेर, झालोर, जोधपुर, जैसलमेर, सिरोही से आए लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

 | 

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के फर्टिलिटी सेन्टर की डॉ पूजा गाँधी ने निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ एल.एच, एफ.एस.एच, टि.एस.एच, प्रोलेक्टिन भी निःशुल्क हुआ। इसके साथ ही शिविर में सोनोग्राफी पेल्विस युएसजी, सीमेन की जांच, कृत्रिम गर्भाधान आईयूआई, आईयूआई विथ डोनर, हिस्टिरोस्कोपी, टेस्ट ट्यूब बेबी आईवीएफ व दूरबीन की जांच रियायती दरों पर की गई।

साथ ही शिविर में आईवीएफ व आईसीएसआई में असफल लोगों के लिए नवीनतम प्रणाली आईएमएसआई द्वारा उपचार होगा। डॉ पूजा गाँधी ने निःसंतानता से जुडे भ्रंातियों को दूर किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News