75 युवाओं ने अपने स्वर्गीय दोस्त के लिए किया रक्तदान

आज दिनांक 11 अप्रैल 2018 को मयंक देवपुरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में स्वर्गीय मयंक देवपुरा की प्रथम पुण्यतिथि पर दोस्तों और परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 | 

हिरन मगरी सेक्टर 3 स्थित देवपुरा हाउस पर रक्तदान शिविर सरल ब्लड बैंक के साथ मिलकर किया गया उसमें कुल 75 युवा साथियों और परिवारजन ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन कर्ता श्री राकेश कुमार जी देवपुरा ने बताया कि स्वर्गीय पुत्र की स्मृति में चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया है जो आने वाले समय पर और भी सामाजिक कार्य और विभिन्न संस्थाओं से मिलकर समाज हित व राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में अग्रणी रहेगा।

पहले भी इस ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय मयंक देवपुरा के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया उसमें कुल 90 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह जानकारी आयुष लोढ़ा ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News