हरियाणा में रोडवेज कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, 797 कंडक्टर बने सब-इंस्पेक्टर

 | 
हरियाणा में रोडवेज कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, 797 कंडक्टर बने सब-इंस्पेक्टर

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने दीपावली पर हरियाणा रोडवेज के कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया  है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को सांझा मोर्चा के प्रतिनिधियों एवं सरकार के बीच मांगों पर बनी सहमति के बाद लेटर जारी कर दिए हैं। अधिकांश मांगों को पूरा कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 797 कंडक्टर सब- इंस्पेक्टर बन गए हैं और कुछ की अन्य पदों पर प्रमोशन हुआ है। सिरसा जिले की बात करें तो सिरसा और डबवाली डिपो के 40 कंडक्टर से सब- इंस्पेक्टर बन गए हैं। बाकी मांगों पर भी सहमति बन गई है।

जैसा की बताया जा रहा है इन पदोन्नत हुए सब- इंस्पेक्टर को इंक्रीमेंट या अन्य लाभ नहीं मिलता है। अब इनसे कंडक्टर वाला बक्शा जमा करवा लिया जाएगा और बस में बतौर कंडक्टर नहीं भेजा जाएगा। इनकी ड्यूटियां कार्यालय, बस स्टैंड या फ्लाइंग टीमों में लगा दी जाएगी।

जो कंडक्टर पहले से कार्यालयों में हैं, उनको रूटों पर भेजना पड़ेगा। कर्मचारियों में सीनियर-जूनियर को लेकर जो विवाद रहता, वो विवाद खत्म हो जाएगा। अब ये सब- इंस्पेक्टर वो काम देखेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News