7 डी सिनेमा दो दिन गुलाबबाग में
सूचना तकनीक से आमजन को रूबरू कराने को लेकर उदयपुर में जारी 7 डी मूवी का निःशुल्क प्रसारण अब 18 व 19 अप्रेल को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक गुलाबबाग स्थित पुतली चौक में किया जाएगा।
सूचना तकनीक से आमजन को रूबरू कराने को लेकर उदयपुर में जारी 7 डी मूवी का निःशुल्क प्रसारण अब 18 व 19 अप्रेल को सुबह 10 से सायं 6 बजे तक गुलाबबाग स्थित पुतली चौक में किया जाएगा।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से दिखाई जा रही इस हाईटेक मूवी के प्रति आमजन विशेष तौर पर विद्यार्थी एवं युवाओं में विशेष रूझान देखा जा रहा है। फतहसागर पर 13 अप्रेल से किए जा रहे प्रदर्शन में प्रतिदिन करीब 800 से 1000 लोगों ने लाभ उठाया है।
उपनिदेशक (आईटी) सुश्री शीतल अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से राज्य के विविध संभागीय मुख्यालयों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हाइटेक तकनीक पर बनी मूवी को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में यह अनूठी पहल है। जो मनोरंजन के साथ-साथ तकनीकी विकास को जनमानस तक पहुंचाकर उन्हें आधुनिक प्रौद्योगिकी से जोड़ती है। गुलाबबाग स्थल पर भी मूवी देखने के लिए आमजन को अपनी कोई भी एक आईडी साथ लानी होगी। एक व्यक्ति को एक ही बार मूवी देखने का अवसर मिलेगा।