8 बाल श्रमिक छुडाए
चाईल्ड लाईन, उदयपुर, श्रम विभाग व मानव तस्करी विरोधी यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में उदियापोल एवं सूरजपोल क्षेत्र के होटल एवं रेस्टोरेंट से 8 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त करवाया गया।
| Mar 7, 2013, 20:01 IST
चाईल्ड लाईन, उदयपुर, श्रम विभाग व मानव तस्करी विरोधी यूनिट के संयुक्त तत्वाधान में उदियापोल एवं सूरजपोल क्षेत्र के होटल एवं रेस्टोरेंट से 8 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त करवाया गया।
बालक बडी विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे थे। मानव तस्करी विरोधी यूनिट से वृत निरीक्षक रविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक सज्जाद अहमद व चाईल्ड लाईन से संजय कुमार बुनकर, विवेक पालीवाल व धर्मेन्द्र प्रजापत उपस्थित थे। यह जानकारी केन्द्रीय समन्वयक विमला चौहान ने दी।