इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से 8 लाख की नकदी चोरी

गोवर्धन विलास क्षेत्र में राजमंदिर नामक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से चोर 8 लाख की नकदी उड़ा ले गए। वारदात का पता सुबह लगा जब शोरूम के ऊपरी माले पर निवास करने वाले मालिक ने छत से शोरूम में जाने वाला गेट खुला देखा।

 | 

शोरूम मालिक रमेश शाह ने बताया कि सुबह 7 बजे जब गेट खुला दिखा तो अंदर जाकर देखने पर चोरी का पता चला। चोर ने लॉकर तोड़कर उसमें रखी 8 लाख की नकदी पार कर ली। त्योहारी सीजन होने से कैश शोरूम के लॉकर में ही पड़ा था। मौके से छीनी हथोड़ी मिली। चोर ऊपर के रास्ते से आया, इस वजह से शोरूम के गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरे में नजर नहीं आया। यही नही उसने ओर किसी चीज को हाथ तक नहीं लगाया। ऐसे में पुलिस और मकान मालिक को पूरा शक है कि इस वारदात किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। मकान और शोरूम की एक ही बिल्डिंग है, ऐसे में रोजाना जब शाम को शोरूम बंद कर वह सोने जाते हैं तो वह ऊपरी दरवाजे को बंद करते हैं। चोर इसी गेट से अंदर उतरा। यही नहीं चोर मकान की छत पर कहां से पहुंचा, इसका भी कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि चोर पहले से मकान की छत पर था या फिर किसी जानकार ने ही टोह लेकर वारदात को अंजाम दे डाला। गोवर्धन विलास पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 Source: Rajasthan Patrika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News