67800 करोड़ से तैयार होंगे 932KM लंबे 8 नए लिंक एक्सप्रेसवे, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

 | 
67800 करोड़ से तैयार होंगे 932KM लंबे 8 नए लिंक एक्सप्रेसवे, जाने किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ ?

Udaipur Times, Expressway news : देश में लोगों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए नये एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड, गंगा, पूर्वांचल, गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के बाद अब सरकार इन एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार अब राज्य में एक्सप्रेसवे ग्रिड बनाने वाली है। यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक्सर्सेवे नेटवर्क की ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए 67800 करोड़ रुपये मंजूर किया है। इससे 932 किलोमीटर के 8 नए लिंक एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार होगा। 

बता दें कि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। ये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सीधा झांसी और बीडा इंडस्ट्रियल सिटी से जोड़ता है। ये 118.9 किलोमीटर का सर्वे हो सकता है। इसकी निर्माण लागत 5000 करोड़ है, जो भूमि अधिग्रहण सहित 7968 करोड़ रुपये हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होगा।

जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे 6 लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जो जेवर में नोएडा एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेसवे को बुलंदशहर के रास्ते 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इससे वेस्ट यूपी, मेरठ और दिल्ली सहित पूरे एनसीआर की जेवर एयरपोर्ट से सीधी हाईस्पीड कनेक्टिविटी होगी। 

जानकारी के मुताबिक,  लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, जो 294 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को 341 किलोमीटर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लखनऊ शहर के बाहर जोड़ेगा। इससे दिल्ली-नोएडा से आगरा होते हुए गाजीपुर, बिहार जाने वाले वाहनों को लखनऊ के ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद का यह 6 लेन का लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से जोड़ते हुए शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेगा।  यह कॉरिडोर इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर को राज्य के दो मुख्य एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
 यह एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट को चित्रकूट धाम और एमपी बॉर्डर से जोड़ेगा। 15 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेसवे की लागत 800 करोड़ रुपये है। 

विंध्य एक्सप्रेसवे का रूट
यह 6 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही होते हुए सोनभद्र से सिंगरौली, एमपी बॉर्डर तक जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ये गंगा एक्सप्रेसवे के प्रयागराज टर्मिनल और बुंदेलखंड, पूर्वांचल के साथ विंध्य क्षेत्र के खनन-ऊर्जा हब को लखनऊ और दिल्ली से सीधे जोड़ेगा। 

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे
यह 6 लेन का ये लिंक एक्सप्रेसवे विंध्य एक्सप्रेसवे को वाराणसी-गाजीपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी को गाजीपुर, हलिया और बिहार बॉर्डर तक कनेक्टिविटी मिलेगी। 1

हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे
हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे 6 लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। मिली जानकारी के अनुसार, वेस्ट यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के छोर मेरठ और मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड बॉर्डर और हरिद्वार, रुड़की से कनेक्ट करेगा। यह दिल्ली-नोएडा और यूपी के यात्रियों को उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक तेज कनेक्टिविटी देगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News