राजस्थान के 8 रेलवे स्टेशन बने हाईटेक, PM मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन
जैसलमेर, बाड़मेर, गोटन, डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल और गंगापुर सिटी का किया लोकार्पण
Udaipur Times: PM Modi Amrit Station Inauguration: 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। 20 राज्यों के इन पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में राजस्थान के 8 अमृत स्टेशन गोटन, डीग, सोमेसर, दौसा, खैरथल, बाड़मेर, जैसलमेर और गंगापुर सिटी भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन से वीसी के जरिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े और उनका संबोधन सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में रेलवे की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2014 के बाद भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, जिससे देश की प्रगति, विकास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला बनी है। प्रधानमंत्री के कर कमलों से प्रदेश को आज 8 अमृत स्टेशनों की सौगात मिली है। ये अमृत स्टेशन विकसित राजस्थान के संकल्प को गति देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। PM Modi Amrit Station Inauguration
राजस्थान के लिए बजट बढ़कर हुआ 15 गुना
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे की ऐतिहासिक सौगातें मिल रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में 76 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे कार्य प्रगति पर हैं। PM Modi Amrit Station Inauguration
प्रदेश में 5 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं, 85 स्टेशनों का हो रहा विकास
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान में 5 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं तथा वर्ष 2014 से अब तक लगभग 3 हजार 900 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसी तरह 4 हजार 623 करोड़ रुपये की लागत से 85 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिनमें से कई स्टेशनों का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि गत माह में जयपुर से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा प्रारम्भ की गई तथा 205 करोड़ रुपये की लागत से खातीपुरा में विकसित मेगा कोचिंग टर्मिनल का शुभारम्भ किया गया। इससे वंदे भारत सहित विभिन्न प्रकार की ट्रेनों का रखरखाव एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। PM Modi Amrit Station Inauguration
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। प्रदेश में 567 रूट किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर लगभग 14 हजार 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। शक्ति कार्गाे टर्मिनल योजना के अंतर्गत अनेक टर्मिनल स्थापित किए गए हैं। PM Modi Amrit Station Inauguration
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, विधायक लक्ष्मण राम कलरू, रेवंत राम डांगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
