8 सामाजिक कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान
नव संवत्सर आयोजनों सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव तत्पर रहने वाले शहर के ऐसे 8 कार्यकर्ताओं को रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से रोटरी बजाज भवन में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान वैष्णव थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नव संवत्सर समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमावत ने की।

क्लब अध्यक्ष डाॅ. एन.के.धींग ने बताया कि समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता संजय दीक्षित, डाॅ. शैल गुप्ता, प्रतापनगर थाने के सीआई डाॅ. हनुमन्तसिंह राजपुरोहित, श्रीमती डाॅ. प्रेमलता जैन, मुकेश पाठक, सपना नागौरी, अशोक जैन एवं गोपाल डांगी को उपरना ओढाकर, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर डाॅ. नरेद्र धींग, सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल, भवगान वैष्णव एवं डाॅ. प्रदीप कुमावत ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डाॅ. धींग ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान करने से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है ताकि अन्य लोग भी इस क्षेत्र में आगे आ कर दूसरों की भलाई कर सके। अंत में सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल ने आभार ज्ञापित किया।