गिट्स की 8 छात्रों का आरग्यू सोफ्ट लिमिटेड में चयन
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में आयोजित केम्पस इन्टरव्यू में देश की टॉप आई टी कम्पनी में से एक आरग्यू सोफ्ट लिमिटेड नेे कम्प्यूटर साईंस एवं इलेक्ट्रोनिक्स ब्रान्च के आठ छात्र - छात्राओं को चयनित किया।
| Jan 6, 2016, 17:45 IST
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में आयोजित केम्पस इन्टरव्यू में देश की टॉप आई टी कम्पनी में से एक आरग्यू सोफ्ट लिमिटेड नेे कम्प्यूटर साईंस एवं इलेक्ट्रोनिक्स ब्रान्च के आठ छात्र – छात्राओं को चयनित किया। संस्थान के हेड़ प्लेसमेंट एण्ड़ कॉरपरेट रिलेशन डेरिक फिलिप ने बताया कि कम्पनी ने ऑनलाईन टेस्ट एवं टेक्नीकल एच आर इन्टरव्यू के बाद छात्र-छात्राओं को चयनित किया व उन्हें 3 लाख 25 हजार सालाना का पैकेज ऑफर किया। कम्पनी ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग एनेलिस्ट का प्रोफाईल ऑफर किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम आकांक्षा गोहिल, अनमोल जैन, पूजा जांगिड़, बॉनी रूपचन्दानी, हर्ष सोलंकी, हिमानी हरकावत, किनल चेलावत, निखिल दर्जी आदि हैं।
