सीनियर राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक परीक्षा में लेकसिटी के 8 शातिर हुए उतीर्ण
लेकसिटी के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई सीनियर राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक परीक्षा जिसका आयोजन चेस इन लेकसिटी द्वारा 20 नवम्बर को किया गया था। आज अख

लेकसिटी के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई सीनियर राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक परीक्षा जिसका आयोजन चेस इन लेकसिटी द्वारा 20 नवम्बर को किया गया था। आज अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा उसके परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि उक्त परीक्षा मे देश भर से 41 परीक्षार्थी ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 35 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए। शहर से गायत्री कटारिया, मोनिका साहु, भावेश पण्डियार, दिपीका साहु, आयुष जैन, रिचीन जैन, पारूल राठोड़, गौतम कटारिया उतीर्ण हुए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उक्त परीक्षा के मुख्य व्याख्याता दिल्ली के अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक गोपाकुमार सुधाकरन व सह व्याख्याता लेकसिटी के अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक राजेन्द्र तेली थे। प्रतियोगिता मे देश भर के 41 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।