निःशुल्क नेत्र एवं मेडिसिन शिविर में 80 लाभान्वित
उदयपुर 15 जुलाई, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर द्वारा ग्राम बच्छार में निःशुल्क नेत्र एवं मेडिसिन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
| Jul 16, 2019, 00:28 IST

उदयपुर 15 जुलाई, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर द्वारा ग्राम बच्छार में निःशुल्क नेत्र एवं मेडिसिन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ अव्वल पटेल एवं डाॅ प्रहर्ष पाठक ने 80 लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया तथा दस से अधिक रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सलाह दी गई।