मेहरों का गुडा से 8 फिट अजगर रेस्क्यू

उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर स्थित लखावली गाँव के मेहरों का गुडा में कूका राम मेघवाल के घर के बाहर 8 फिट लम्बा अजगर आ गया । अजगर को देखते ही देख घर वाले व आस पास के ग्रम

 | 

मेहरों का गुडा से 8 फिट अजगर रेस्क्यू

उदयपुर पिंडवाड़ा हाइवे पर स्थित लखावली गाँव के मेहरों का गुडा में कूका राम मेघवाल के घर के बाहर 8 फिट लम्बा अजगर आ गया । अजगर को देखते ही देख घर वाले व आस पास के ग्रमीण में हड़कंप मच गया और लोग घबरा कर वन्यजीव अजगर को मारने की कोशिश कर रहे थे।

गाँव के उदय लाल जी ने वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यु सोसायटी को सूचना दी। अजगर की सूचना मिलने पर जमनादास वैष्णव ने मौके पर पहुँच कर 8 फिट लम्बे अजगर को रेस्क्यु किया, साथ ही ग्रामीणों को अजगर व अन्य कोई भी वन्यजीवों को ना मारने की सलाह दी।

Download the UT App for more news and information

वाइल्ड एनिमल एन्ड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी के विक्रम साल्वी ने बताया की अजगर को जिला वन अधिकारी ओ पी शर्मा की जानकारी में सुरक्षित रूप से वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वाइल्ड एनिमल एन्ड नेचर रेस्क्यू सोसाइटी ने कोई भी वन्य जीव के आबादी क्षेत्र में आ जाने पर हेल्पलाइन न. 9887744804, 7665550047 जारी किये है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News