8वें वेतन आयोग में 1.92 फिगमेंट फैक्टर से हर महीने ग्रॉस सैलेरी में ₹1,49,000 की बढ़ोतरी, देखें पूरा हिसाब
Udaipur Times, 8th Pay Commission Salary Calculator : 8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से ही, देश भर के लाखों केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी संभावित नई सैलरी के बारे में जानने की उत्सुकता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।
मासिक ग्रॉस सैलरी में ₹1,49,000 की बड़ी सीधी बढ़ोतरी
सूत्रों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के लिए 1.92 का फिटमेंट फैक्टर अपनाया जा सकता है, जिससे केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी होगी। इसका सबसे बड़ा असर पे मैट्रिक्स के सबसे ऊंचे लेवल यानि की लेवल 18 पर दिखेगा। लेवल 18 केंद्रीय सरकार में कैबिनेट सेक्रेटरी के पद के बराबर है।
सैलरी कैलकुलेटर के आंकड़ों से पता चलता है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर, लेवल 18 के अधिकारियों की कुल मासिक ग्रॉस सैलरी में ₹1,49,000 की बड़ी सीधी बढ़ोतरी होगी।
बेसिक पे में ₹2.30 लाख की सीधी बढ़ोतरी
7वें वेतन आयोग के तहत, लेवल 18 के लिए बेसिक पे ₹2,50,000 तय की गई थी। यह पे मैट्रिक्स का सबसे ऊंचा लेवल है। जब 8वें वेतन आयोग के तहत 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाएगा, तो मौजूदा बेसिक पे (₹2,50,000) को 1.92 से गुणा किया जाएगा, जिससे नई बेसिक पे ₹4,80,000 हो जाएगी। इसका मतलब है कि अकेले बेसिक पे में ही ₹2,30,000 की मासिक बढ़ोतरी होगी।
Allowance (भत्तों) पर क्या असर पड़ेगा?
वेतन आयोग लागू होने के बाद, अलाउंस की गणना नई बेसिक पे के आधार पर की जाएगी:
1. HRA में बड़ी बढ़ोतरी: 'X' कैटेगरी के शहरों में रहने वाले अधिकारियों को 30% हाउस रेंट अलाउंस (HRA) मिलता है। 7वें वेतन आयोग के तहत, यह राशि ₹75,000 थी। नई बेसिक पे (₹4.80 लाख) के आधार पर, 30% HRA सीधे बढ़कर ₹1,44,000 हो जाएगा। इसका मतलब है कि अकेले HRA में ₹69,000 की बढ़ोतरी होगी।
2. महंगाई भत्ता (DA) शून्य हो जाएगा: जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू होता है, तो उस समय चल रहा DA (जैसे, 7वें CPC के तहत 60% DA) नए मूल वेतन में मिला दिया जाता है, और नई व्यवस्था में DA 0% से शुरू होता है। इसलिए, 8वें CPC के तहत शुरुआती DA शून्य होगा।
3. परिवहन भत्ता (TA): ₹7,200 के मूल TA और उस पर लागू DA को मिलाकर, कुल परिवहन भत्ता ₹11,520 होगा।
कुल वेतन (Gross Salary): ₹4.86 लाख से बढ़कर ₹6.35 लाख अगर सभी भत्तों को शामिल किया जाए, तो 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-18 के अधिकारी का कुल वेतन ₹4,86,520 है। 8वें वेतन आयोग का कैलकुलेटर बताता है कि नए वेतन मैट्रिक्स के लागू होने के बाद, यह कुल वेतन बढ़कर ₹6,35,520 प्रति माह हो जाएगा।
कुल बढ़ोतरी: कुल वेतन में प्रति माह ₹1,49,000 की बड़ी सीधी बढ़ोतरी होगी।
वेतन में प्रतिशत बढ़ोतरी: कुल वेतन में 30.63% की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
In Hand (नेट) सैलेरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?
कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात वह राशि है जो सभी कटौतियों के बाद असल में उनके बैंक खातों में आती है।
सरकारी कटौतियां: नए मूल वेतन के आधार पर, 10% NPS योगदान ₹40,000 से बढ़कर ₹48,000 हो जाएगा। वहीं, CGHS मेडिकल कटौती ₹1,000 ही रहेगी। मूल वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी के कारण, इनकम टैक्स कटौती भी ₹1,09,081 से बढ़कर ₹1,53,781 हो जाएगी।
नेट वेतन की गणना: 7वें वेतन आयोग के तहत, सभी कटौतियों के बाद नेट इन-हैंड वेतन ₹3,36,439 था। 8वें वेतन आयोग के तहत नेट वेतन: नई गणना के अनुसार, सभी टैक्स और कटौतियों के बाद एक अधिकारी को अपने बैंक खाते में ₹4,32,739 मिलेंगे। इसका मतलब है कि बढ़े हुए टैक्स और कटौती के बाद भी, हाथ में आने वाली सैलरी (इन-हैंड सैलरी) में हर महीने ₹96,300 (28.62%) की बढ़ोतरी होगी।
इसका निचले और मध्यम स्तर के कर्मचारियों के लिए क्या मतलब है?
पे मैट्रिक्स का लेवल-18 पूरे केंद्रीय वेतन ढांचे का सबसे ऊंचा स्तर है। 1.92 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सबसे ऊंचे स्तर पर ग्रॉस सैलरी में लगभग 30.63% की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे साफ पता चलता है कि निचले स्तर (लेवल-1 से लेवल-5) और मध्यम स्तर (लेवल-6 से लेवल-12) के लाखों कर्मचारियों की सैलरी में भी इसी अनुपात में बड़ी बढ़ोतरी होगी।
सूत्रों के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से देश भर के 55 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर और बचत में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा।