8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, सैलरी में 338% तक बढ़ोतरी संभव, जाने पूरा कैलकुलेशन

 | 
8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, सैलरी में 338% तक बढ़ोतरी संभव, जाने पूरा कैलकुलेशन

Udaipur Times, 8th Pay Commission : देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। नवंबर 2025 में गठित इस आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए करीब 18 महीने का समय दिया गया है। माना जा रहा है कि आयोग की सिफारिशें 2027 से लागू हो सकती हैं, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा हो सकता है।

DA और DR के फॉर्मूले में बदलाव की मांग

कर्मचारी संगठनों की सबसे बड़ी मांग महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की गणना के मौजूदा फॉर्मूले में बदलाव की है। फिलहाल DA और DR साल में दो बार बढ़ाए जाते हैं, लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मौजूदा फॉर्मूला बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। यदि सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो भविष्य में DA की बढ़ोतरी नए फॉर्मूले के आधार पर तय होगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से बेहतर राहत मिल सकती है।

फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से सैलरी में बड़ा उछाल

8वें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। वर्तमान में फिटमेंट फैक्टर 1.91 है, जिसे बढ़ाकर 3.83 किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में करीब 92 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 34,650 रुपये है, तो यह बढ़कर लगभग 68,940 रुपये तक पहुंच सकती है।

338% तक बढ़ सकती है बेसिक सैलरी!

कुछ कर्मचारी संगठन फिटमेंट फैक्टर को 4.38 करने की भी मांग कर रहे हैं। यदि यह मांग मान ली जाती है, तो लेवल-17 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी करीब 9.85 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इससे मौजूदा वेतन के मुकाबले 338 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, यह अभी केवल मांग और संभावनाओं के स्तर पर है।

कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों का एरियर

संभावना है कि 8वां वेतन आयोग 2027 के मध्य तक लागू किया जाएगा। अगर सरकार नई वेतन संरचना को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानती है, तो कर्मचारियों को बकाया (एरियर) भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर और वेतन स्तर के आधार पर कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये तक का एरियर मिल सकता है। हालांकि, अंतिम राशि आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

आयोग की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र सरकार अंतिम फैसला लेगी। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है, तो लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News