हरियाणा में 9 कॉलोनियां होने जा रही वैध ! देखें लिस्ट, 50 हजार लोगों को मिलेगी अब ये खास सुविधाएं

 | 
हरियाणा में 9 कॉलोनियां होने जा रही वैध ! देखें लिस्ट, 50 हजार लोगों को मिलेगी अब ये खास सुविधाएं

Udaipur Times, Haryana News, पानीपत : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में नगर निगम ने शहर की नौ कॉलोनियों को वैध करने का प्लान बना लिया है। जानकारी के मुताबिक इससे कालोनियों में रहने वाले 50 हजार से अधिक परिवारों को सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाएं मिल सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार निदेशालय की ओर से बताई गई तकनीकी और दस्तावेजों की कमियों को दूर करने के बाद प्रस्ताव पुनः भेजे गए हैं। वहीं, निगम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही 35 कॉलोनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर दिया हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक निगम का उद्देश्य पात्र कालोनियों को राहत देने के साथ नई अवैध कालोनियों के विस्तार पर रोक लगाना है। मिली जानकारी के अनुसार आयुक्त डा. पंकज राव ने बताया कि निदेशालय की ओर से बताई गई तकनीकी एवं दस्तावेजी कमियों को दूर कर प्रस्ताव दोबारा भेजे गए हैं। अब इन पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। Haryana News

बताई थीं ये कमियां

मिली जानकारी के अनुसार पहले भेजे प्रस्ताव में निदेशालय की जांच में पाया था कि कालोनी सीमाओं के अक्षांश देशांतर, अप्रोच रोड, खसरा नंबर, सड़क का नेटवर्क, खाली भूमि तथा सैटेलाइट इमेजरी संबंधी जानकारी अधूरी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टाउन प्लानिंग शाखा ने इन सभी बिंदुओं पर सुधार करते हुए संशोधित प्रस्ताव तैयार किए। गुर्जर कॉलोनी और साई कॉलोनी एक्सटेंशन सहित अन्य कॉलोनियों में भी आवश्यक तकनीकी संशोधन किए गए हैं। Haryana News

जानिये... कॉलोनियों के प्रस्ताव के बारे में

1. विकास नगर-1 (38.40 एकड़)
2. गुर्जर कालोनी (3.13 एकड़)
3. साई कॉलोनी एक्सटेंशन (1.30 एकड़)
4.गोपाल कॉलोनी (9.01 एकड़)
5. विर्क नगर (14.02 एकड़)
6. गाबा कॉलोनी (11.58 एकड़)
7. एकता विहार कॉलोनी उझा रोड (1.73 एकड़)
8. ज्योति नगर (2.37 एकड़)
और 9. विराट नगर फेज-3 (21.09 एकड़) है।

समझें अब तक चली प्रक्रिया के बारे में

मिली जानकारी के अनुसार 4 साल के अंतराल में नगर निगम 21 कॉलोनियां वैध करने के लिए प्रस्ताव भेज चुका है। इनमें से दो कॉलोनियां पहले से स्वीकृत हो पाई हैं। 10 कॉलोनियां मानदंड पूरे नहीं कर पाईं। जानकारी के मुताबिक जिनमें से नौ कॉलोनियों के प्रस्ताव सुधार के लिए लौटाए थे। अब संशोधित प्रस्ताव भेजे हैं। इस पर अंतिम निर्णय सरकार और निदेशालय स्तर पर होगा। Haryana News

नोटिस

जानकारी के मुताबिक नगर निगम जहां पात्र कॉलोनियों को वैध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है, वहीं शहर और आसपास अवैध रूप से विकसित की जा रही 35 कॉलोनियों के मालिकों को नोटिस भी जारी किए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार निगम का उद्देश्य एक ओर पुराने निवासियों को राहत देना है, वहीं भविष्य में अनियोजित और अवैध कालोनियों के विस्तार पर रोक लगाना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News