2250 परिवारों के लिये राशन सामग्री पंहुचानें हेतु 9 लाख का चैक कलेक्टर को सौंपा

सृजन द स्पार्क ने लाॅक डाउन के तहत घरों रह रहे निर्धन परिवारों एवं दिहाड़ी मजदूरों तक उपभोक्ता थोक भण्डारो के जरिये राशन सामग्री पंहुचाने के लिये जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी को 9 लाख 21 हजार रूपयें का चैक सौंपा।
 
 | 
इस राशि से जिला प्रशासन उपभोक्ता थोक भण्डार के जरिये राशन पंहुचा कर संकट की इस घड़ी में उनके घर में राशन उपलब्ध हो पायेगा।

उदयपुर 30 मार्च 2020। सृजन द स्पार्क ने लाॅक डाउन के तहत घरों रह रहे निर्धन परिवारों एवं दिहाड़ी मजदूरों तक उपभोक्ता थोक भण्डारो के जरिये राशन सामग्री पंहुचाने के लिये जिला कलेक्टर श्रीमती आनंदी को 9 लाख 21 हजार रूपयें का चैक सौंपा।

संस्था अध्यक्ष राजेश खमसेरा ने बताया कि संस्था के संरक्षक पुलिस उप महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा के निर्देश पर संस्था के सदस्यों ने उक्त राशि एकत्रित कर ऐसे 2250 परिवारों के लिये उक्त राशि का चैंक सौंपा। 

इस राशि से जिला प्रशासन उपभोक्ता थोक भण्डार के जरिये राशन पंहुचा कर संकट की इस घड़ी में उनके घर में राशन उपलब्ध हो पायेगा। जिसमें 4 लाख दस हजार का चैक सृजन मनीष बाहेती व पांच लाख ग्यारह हजार का चैक संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दिया। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,संयुक्त सचिव मनीष बाहेती,कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढ़़ा और राजेश खमेसरा मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News