अकादमी द्वारा 9 साहित्यकारों को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान

राजस्थान साहित्य अकादमी ’विशिष्ट साहित्यकार सम्मान‘ योजना में इस वर्ष प्रदेश के 9 वरिष्ठ साहित्यकारों को 'विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' से सम्मानित करेगी।

 | 

अकादमी द्वारा 9 साहित्यकारों को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान

राजस्थान साहित्य अकादमी ’विशिष्ट साहित्यकार सम्मान‘ योजना में इस वर्ष प्रदेश के 9 वरिष्ठ साहित्यकारों को ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ से सम्मानित करेगी।

अकादमी अध्यक्ष वेद व्यास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी संचालिका की बैठक के निर्णयानुसार अकादमी इस वर्ष कुमार शिव (जयपुर), रणवीर सिंह (जयपुर), डॉ. मदन केवलिया (बीकानेर), डॉ सुदेश बत्रा (जयपुर), डॉ. क्षमा चतुर्वेदी (कोटा), मुरलीधर वैष्णव (जोधपुर), भागीरथ (उदयपुर), सुरेन्द्र चतुर्वेदी (अजमेर) और डॉ. सत्यनारायण व्यास (चित्तौडगढ) को उनके हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ प्रदान करेगी।

व्यास ने बताया कि अकादमी के आगामी ‘साहित्यकार सम्मान समारोह’ के अवसर पर ‘विशिष्ट साहित्यकार’ से सम्मानित साहित्यकारों को 51 हजार रु. सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र आदि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News