हरियाणा में 9 ग्राम सचिव सस्पेंड, लाडो लक्ष्मी योजना में लापरवाही से जुड़ा मामला ?

 | 
हरियाणा में 9 ग्राम सचिव सस्पेंड, लाडो लक्ष्मी योजना में लापरवाही से जुड़ा मामला ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़े एक मामले में 9 अफसरों पर बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के आवेदनों का सत्यापन नहीं करने पर जिला परिषद के CEO ने बड़ी कार्रवाई की है ओर इसमें 9 ग्राम सचिवों को सस्पेंड किया है। 

जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि कई गांवों में आवेदन तो लिए गए, लेकिन उनका समय पर सत्यापन नहीं किया गया। इस लापरवाही के कारण पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। Haryana News

CEO ने जारी किए सख्त आदेश

मिली जानकारी के मुताबिक जिला परिषद के CEO अमित कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सभी ग्राम सचिव संबंधित कार्यालय से जुड़े रहेंगे और बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही सभी के खिलाफ अलग से आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। Haryana News

कर्मचारी शामिल

जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए ग्राम सचिवों में इंद्री ब्लॉक और नीलोखेड़ी ब्लॉक के कर्मचारी शामिल हैं। इंद्री ब्लॉक के स्वर्ण माजरा गांव के ग्राम सचिव अमित कुमार को सस्पेंड किया गया है। Haryana News

इस बड़ी कार्रवाई में नीलोखेड़ी ब्लॉक के डबरथला गांव के ग्राम सचिव अमित, जांबा गांव के ग्राम सचिव सुनील कुमार, कोयर गांव के ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, शामगढ़ गांव के ग्राम सचिव नरेश कुमार, सिद्धपुर गांव के ग्राम सचिव मंगतराम, सुलतानपुर गांव के ग्राम सचिव अमित अहलावत सहित कुल 9 ग्राम सचिवों शामिल है, जिन्हे सस्पेंड किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News