92 लोगों ने किया रक्तदान

लायन्स क्लब उदयपुर ने आज लायन्स सेवा सप्ताह के प्रथम दिन उमरड़ा स्थित अरावली टेक्निकल इन्स्टीट्यूट ऑफ स्टडीज में आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में लायन्स सदस्यों एवं कॉलज के विद्यार्थियों ने 92 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया।

 | 

कार्यक्रम संयोजक दिनेश कोठारी ने बताया कि शिविर में क्लब अध्यक्ष राजेश खमेसरा, किशोर कोठारी, आदित्य करवां, राजीव सुराणा,पियूष भंसाली सहित विद्यार्थियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर प्रान्तपाल अनिल नाहर, कीर्ति जैन, एस.एस.सोमानी, अनुतोष मजुमदार, घनश्याम जोशी,ओ.पी.अग्रवाल, एन.एल. खेतान, डॉ. आर.एल.जोधावत,रिजन चेयरमेन डॉ. सुषमा जोशी, पूर्व प्रान्तपाल श्याम एस.सिंघवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। शिविर में सरल ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News