हरियाणा में 60 हजार की स्कूटी के 10 लाख रुपये के 96 चालान, 97वीं बार पुलिस ने किया ये काम
Udaipur Times, Gurugram Scooty Challan : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की लगातार अनदेखी करने वाले एक स्कूटी चालक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने अपनि कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन को इंपाउंड कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी पर 96 चालान नहीं भरे गए थे। साथ ही उस स्कूटी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान चालक मौके पर वाहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके कारण पुलिस ने स्कूटी को इम्पाउंड कर दिया। Gurugram Scooty Challan
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोका गया और उसका रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि स्कूटी पर बड़ी संख्या में चालान लंबित हैं।
10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया
अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि सभी चालानों के तहत कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। पुलिस ने बताया कि स्कूटी चला रहे युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। Gurugram Scooty Challan
जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान वह वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की।
पंजीकृत है स्कूटी
मिली जानकारी के मुताबिक आगे की जांच में पता चला कि वर्ष 2017 मॉडल की स्कूटी प्रशांत के नाम पर पंजीकृत नहीं है। वाहन दीपिका नामक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो प्रशांत की बहन बताई जा रही है। Gurugram Scooty Challan
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। उससे यह भी पूछताछ होगी कि उसने इतने अधिक चालान होने के बावजूद उनका भुगतान क्यों नहीं किया और लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कैसे होता रहा।
गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स वॉयलेशन पर एक स्कूटी पकड़ी। पता चला कि इस स्कूटी के अब तक 96 चालान हो चुके हैं, जिनका टोटल अमाउंट करीब 10 लाख रुपए बैठता है। पुलिस ने तुरंत स्कूटी सीज कर दी। अब इस 50 हजार रुपए की स्कूटी के लिए 10 लाख का जुर्माना कौन भरना चाहेगा? pic.twitter.com/W1oHN5jGDL
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 5, 2026
