गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 96 यूनिट रक्तदान

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल और इंसानियत हेल्थ केयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 14वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 96 लोगों ने रक्तदान कर अपना सहयोग प्रदान किया। यह शिविर गीतांजली काॅलेज आॅफ फार्मेसी में आयोजित हुआ, जहां काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

 | 
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 96 यूनिट रक्तदान

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल और इंसानियत हेल्थ केयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 14वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 96 लोगों ने रक्तदान कर अपना सहयोग प्रदान किया।

यह शिविर गीतांजली काॅलेज आॅफ फार्मेसी में आयोजित हुआ, जहां काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर इंसानियत हेल्थ केयर सोसायटी के अध्यक्ष मनुज चतुर्वेदी एवं फार्मेसी काॅलेज के समन्वयक बनक सिंह सोढ़ा, विक्रम सिंह एवं गुरविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Click here to Download the UT App

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News