9 दिवसीय गरबा कार्यक्रम रम रहे समाजजन
नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से समाजजनों के लिये श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में प्रारम्भ हुए 9 दिवसीय महामहोत्सव गरबा-2019 में समाजजन गरबे में रमते हुए दिखाई दिये।

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से समाजजनों के लिये श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में प्रारम्भ हुए 9 दिवसीय महामहोत्सव गरबा-2019 में समाजजन गरबे में रमते हुए दिखाई दिये।
सांस्कृतिक सचिव लोकेश तोषनीवाल ने बताया कि प्रथम दिन के मुख्य अतिथि खुबीलाल तापड़िया एवं कृष्णगोपाल मून्दड़ा थे। जिन्होंने प्रथम दिन सर्वश्रेष्ठ गरबा करने वाले युवक-युवतियों एवं बच्चों को पुरूस्कार प्रदान किये।
शिवम मुन्दड़ा ने बताया कि प्रतिदिन गरबा सवा आठ बजे प्रारम्भ हो कर 10 बजे समाप्त कर दिया जायेगा। आज के गरबे में महिलाओं व बालिकाओं ने हरे रंग की वेशभूषा में गरबे किये।
