अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने 9 सदस्यीय टीम रवाना
उदयपुर 29 अप्रैल 2019 मलेशिया के पेरक शहर में 1 मई से आयोजित होने वाली 6 दिवसीय अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिये आज लियो अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट अकादमी पर ऑल इंडिया योसेई गो जू रियू टीम

उदयपुर 29 अप्रैल 2019 मलेशिया के पेरक शहर में 1 मई से आयोजित होने वाली 6 दिवसीय अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिये आज लियो अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट अकादमी पर ऑल इंडिया योसेई गो जू रियू टीम का चयन किया गया।
योसेई गो जू रियू कराटे एसेासिएशन के महासचिव करणसिंह चौहान ने बताया कि टीम इंडिया कोच रेन्शी मुकेश कुमार सुखवाल के नेतृत्व में महिला वर्ग(13 वर्ष) में 45 किग्रा भार वर्ग में पल्लवी पुरोहित, 64 किग्रा भार वर्ग में पूर्वी कौर, 55 किग्रा में शान्दाए मोनिका प्रजापत, 30 किग्रा में गार्गी शर्मा का चयन किया गया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इसी प्रकार पुरूष वर्ग में 55 किग्रा. में वीर जैन, 45 किग्रा में कार्तिक जैन, 40 किग्रा में ईशान बंसल, 65 किग्रा में आदित्यराज आन्जनेया, 50 किग्रा में दक्ष जैन का चयन किया गया।
उन्होेंने बताया कि 9 सदस्यीय टीम आज मलेशिया के लिये रवाना हुई। मुकेश कुमार सुखवाल टीम इंडिया कोच के रूप में साथ रवाना हुए।
