आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड प्रभारियों की घोषणा

हर वार्ड में होगी टीम केजरीवाल

 | 
aap

उदयपुर 30 जुलाई 2022 । आम आदमी पार्टी (शहर) के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली ने आज उदयपुर शहर के वार्ड प्रभारियों की घोषणा की। आम आदमी पार्टी की उदयपुर सहर विधानसभा की मीटिंग आज रंग भवन में आयोजित हुई। 

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता भरत कुमावत ने की। अतिथि इन्द्र कुमार प्रजापत ने बताया की आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियान के तहत उदयपुर शहर में हर वार्ड में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी, ओर जन हित के मुद्दे को उठाया जाएगा। 

नगर निगम की गलतियों से आम जनता हो रही परेशानियों को लेकर आम आदमी पार्टी अब हर वार्ड में आंदोलन की शुरुआत करेगी। उदयपुर शहर में आगामी समय में पार्टी सभी वार्डो की प्रभारियों की घोषणा करेगी। ओर सभी 70 वार्डो में कार्यकारणी का गठन कर आगामी निगम चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। 

आम आदमी पार्टी के उदयपुर शहर के कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली ने संभाग प्रभारी श्री तनवीर सिंह कृष्णावत की अनुशंसा से 14 वार्ड प्रभारियों की घोषणा की। सभा का संचालन आप नेता प्रवीण व्यास ने किया वार्ड प्रभारियों की सूची निम्न है। 

वार्ड 1. विकास बागोरा, वार्ड 8. मुबारिक हुसैन, वार्ड 10. रमेश चन्द्र, वार्ड 21.वासु चतुर्वेदी, वार्ड 24. मुकिन खान, वार्ड 34. राकेश बंसल, वार्ड 39. रिपुदमन सिंह, वार्ड 45. प्रेमनाथ, वार्ड 46. इंजिनियर पीयूष जोशी, वार्ड 54. राजेश लखारा, वार्ड 55. नफीस अहमद, वार्ड 58. भूपेंद्र तातेड़, वार्ड 67. पुनीत पाहवा तथा वार्ड 69 से आनंद माथुर को प्रभारी बनाया गया है।  

मीटिंग में एडवोकेट सुरेश त्रिपाठी, दिनेश वैश्णव समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News