आम आदमी पार्टी द्वारा रैली निकालकर नगर निगम के खिलाफ पोल खोल अभियान

नगर निगम की पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है उस में जनसमस्या को उठाया जाएगा
 | 
AAP

उदयपुर 29 सितंबर 2022 । उदयपुर शहर आम आदमी पार्टी की इकाई द्वारा  नगर निगम की ढिलाई और गलत नीतियों के कारण शहर की बुरी हालात ओर टूटी-फूटी सड़कों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कल उदयपुर शहर में एक वाहन रैली निकाली गई। रैली जगदीश चौक से रवाना हो शहर के घंटा घर, बड़ा बाज़ार, अश्वनी बाज़ार, दिल्ली गेट होते हुए नगर निगम में पहुंची। 

नगर निगम में आम आदमी पार्टी के जिला कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली, लोक सभा कॉडिनेटर सुमित विजय ने संभोधित किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा निगम की पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम की पूरी कहानी सामने आ गई सीवरेज लाइन में घटिया निर्माण सड़कों की हालत बाज़ार में स्मार्ट सिटी के धीमी गति से चलने वाले काम ओर बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

उदयपुर शहर में नगर निगम के सभी वार्डो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर में जाकर समस्या की जानकारी जुटा रहे हैं और हर वार्ड में निगम के खिलाफ अभियान तेज कर विरोध किया जाएगा । 

नगर निगम कार्यालय के बाहर रैली को ओम प्रकाश श्रीमाली, सुमीत विजय  निर्भय सिंह राठौड़, मुहम्मद हनीफ, राजेश चौहान, मुबारिक हुसैन, राहुल सेनानी, रमेश सेन, दलपत कुमावत, इन्द्र कुमार प्रजापत, मुबारिक हुसैन मसूरी, सुनील भावसार, अयूब खान, मोहम्मद हारून, प्रेम नाथ योगी, प्रकाश भारती, भूपेंद्र ने संबोधित किया तथा नगर निगम को चेतावनी दी की शहर की हालात नही सुधरे तो आम आदमी पार्टी जनता को साथ लेकर बडा आदोलन करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News