GITS में एलूमिनी मीट रिकनेक्ट 3.0 का आगाज
एलूमिनी मीट एक भावनात्मक मंच जहां विद्यार्थी जीर्ण हो चुके पुराने मित्रों व शिक्षको के सम्बन्धों को पुर्नजीवित करता हैं
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर (गिट्स) में एलूमिनी मीट रिकनेकट 3.0 का आगाज आने वाली 24 दिसम्बर को होने जा रहा हैं। जिसको लेकर नये व
पुराने पासआउट विद्यार्थियों में उत्सुकता का माहोल हैं।
संस्थान निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने बताया कि किसी भी शिक्षण संस्थान एवं विद्यार्थी के लिए एलूमिनी मीट एक भावनात्मक मंच प्रदान करता हैं। जहां पर विद्यार्थी जीर्ण हो चुके पुराने मित्रों व शिक्षको के सम्बन्धों को पुर्नजीवित करता हैं। यह वह मंच हैं जहां पुराने दोस्तो, शिक्षकों व स्टाफ मेम्बर्स के मिलने पर जिन्दगी पुराने लम्हों में खो जाती हैं। इसी सुहावनी यादों को तरोताजा करने के लिए एलूमिनी मीट रिकनेक्ट 3.0 को आयोजित किया जा रहा हैं। निदेशक राठौड़ ने कहा गिट्स पिछले 20 सालों से शिक्षा के जगत में अपना योगदान प्रदान कर रहा है। इसी योगदान के आधार पर इस मीट में 2000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने उत्सुकता दिखाई हैं। जहां उन्हें विभिन्न उपहारों से नवाज कर सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सिलवर जुबली ईयर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा साथ ही अगले वर्ष हेतु आगामी एलूमिनी मीट के कार्यकारिणी बोर्ड का चयन किया जायेगा।