गिट्स में 02 दिवसीय आरडीनो आधारित रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन

आज के मशीन युग में चीजें दिन प्रतिदिन स्मार्ट होती जा रही हैं

 | 
a

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर (गिट्स) में इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन एवं इलेक्ट्रिकल इन्जिनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला आरडीनो बेस्ड रोबोटिक्स का समापन हो गया।
 

संस्थान निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने बताया कि आज के मशीन युग में चीजें दिन प्रतिदिन स्मार्ट होती जा रही हैं जहां पर रोबोटिक्स डिजिटलाईजेशन एवं ऑटोमेशन ने अपनी प्रमुख जगह बना ली हैं। आज के आधुनिक युग में रोबोट सेना, बिजनेस एवं घरेलु उपयोग में अपनी अहम जगह बना चुका हैं। ऐसे में फेकल्टी मेम्बर्स एवं विद्यार्थियों को रोबोटिक्स आधारित ज्ञान से रूबरू कराने के लिए आई.आई.टी. वाराणसी के सानिध्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 

कार्यक्रम के संयोजक इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश सुन्दरम् के अनुसार इस कार्यशाला में आई.आई.टी वाराणसी से आये एक्सपर्ट ने विभिन्न प्रकार के रोबोट बनाकर एवं प्रोग्रामिंग कर विद्यार्थियों को हेण्ड ऑन प्रेक्टिस कराया। इस कार्यशाला में कुल 49 विद्यार्थियों ने भाग लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीना कुशवाहा, मि. राहुल मोड़ एवं अरविन्द सिंह राठौड द्वारा किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News