बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव

बच्चों को आज़ादी का महत्व बताया एवं आज़ादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी

 | 
bohra

बोहरा यूथ पब्लिक सी.सै. स्कूल, बोहरावाड़ी मेें आज़ादी का अमृतमहोत्सव मनाया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय आमेटा द्वारा बच्चों को आज़ादी का महत्व बताया एवं आज़ादी का अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई।

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

शिक्षकों ने देश की आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों का बयान किया, वहीं बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से बेस्ट कार्यशाला, नाटक, पेंटिंग, देशभक्तिगीत, देश भक्ति कविता, पोस्टर प्रतियोगिता, शाला में साफ- सफाई व पौधारोपण जैसे 75 कार्यक्रमों को दिनांक 14.07.2022 से विद्यालय में करवाए गए।

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

सम्पूर्ण कार्यक्रम की प्रभारी पायल मेहता एवं  मेहज़बीन रहीं। कार्यक्रम का संचालन शशिकला शर्मा द्वारा किया गया। भारत माता के चित्र परपुष्प अर्पण विद्यालय की प्रशासक महोदया  रजि़या सनवाड़ी द्वारा किया गया एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव पर बधाई दी गई। साथ ही स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार के आदेशानुसार 12 अगस्त को प्रातः 10ः15 सेदेश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। सभी ने अंत मे विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत गाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

Bohra Youth Public School Azadi ka Amrit Mahotsav Udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News