भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकाली


भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकाली 

कटारिया ने उदयपुर में कांग्रेस पर निकाली भड़ास

 
bjp jan akrosh rally

प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा अब आक्रामक होते हुए नजर आ रही है। ऐसे में राज्य सरकार की कामकाज की विफलताओं को जनता के बीच में बताने के लिए भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकालना शुरू किया है।  

उदयपुर में भी शनिवार को जिले की 8 विधानसभाओं के लिए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए हैं.वही एक बार फिर कटारिया ने सचिन पायलट को गद्दार कहने पर मुख्यमंत्री अशोक को घेरने का काम किया है। 

हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया गुस्से में भी नजर आए कार्यक्रम में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं को कटारिया तल्ख लहजे में कार्यक्रम में डिसिप्लिन पालम करने की बात कही। इसके बाद कटारिया अपने गुस्से को लेकर कार्यकर्ताओं से माफी भी मांगी। 

इस दौरान मावली विधायक धर्म नारायण जोशी भी कार्यक्रम में किसी बात को लेकर नाराज नजर आए काफी देर बाद उन्हें मंच पर बैठने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने मंच पर बैठने से मना कर लेकिन बाद में विधायक जोशी मंच पर बैठ गए।

कटारिया ने कहा राजस्थान में बिगड़ रही कानून व्यवस्था जनता देगी करारा जवाब

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मैंने पहले भी सरकार देखी है लेकिन इस बार जिस तरह के काम हुए हैं, जनता काफी परेशान है। इस बार राज्य सरकार की जिस तरह दुर्गति देखने को मिल रही है। राजस्थान में जिस तरह से ट्रांसफर पॉलिसी देखी गई है। विधायक जो चाहेगा वही विधानसभाओं में देखने को मिल रहा है। राजस्थान में भ्रष्टाचार पूरी चरम पर है, राजस्थान में लंबे समय तक युवा रोजगार के लिए तैयारियां करते रहते हैं। लेकिन एग्जाम के समय पेपर लीक हो जाने के कारण मायूस होकर रह जाते हैं। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal