ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल

चालक ट्रोला छोड़कर फरार

 | 
accident

उदयपुर ज़िले के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में ट्रोले की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना उमरड़ा बारी माता के यहां पेट्रोल पंप के सामने की है। जहां तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक बाइक अनियंत्रित होने की वजह से ट्रोले के पीछे वाले टायरों के बीच में घुस गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेस की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक एकलिंगपुरा का रहने वाला है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News