गाय को डंडे से मारने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एनिमल एड द्वारा करवाया प्रताप नगर थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

 | 
cow

उदयपुर में गुरुवार को शाम को यूआईटी कॉलोनी पुरोहितों की मादड़ी से एक पशु प्रेमी का फोन आया कि एक व्यक्ति गाय को डंडे से मार रहा है और एक व्यक्ति रस्सी बांधकर घसीटा रहा है।

पशु प्रेमी द्वारा इस घटना का वीडियो भी एनिमल एड को उपलब्ध कराया घटना की ( पशु क्रूरता) जानकारी मिलने पर एनिमल एड की सचिव नेहा सिंह बनियाल वह सह संस्थापक क्लेयर अब्राहिम के निर्देशन पर एनिमल एड के पशु क्रूरता निवारण अधिकारी दीनदयाल गोरा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा गाय को रस्सी से बांध रखी थी, पुष्टि की किसने गाय को डंडों से मारा, पुष्टि होने के बाद प्रताप नगर थाने में पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया प्रताप नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पशु क्रूरता अधिनियम1960 की धारा 11 (ग ) के तहत मामला दर्ज कर भगवत सिंह जी हेड कॉन्स्टेबल ने जांच प्रारंभ की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News