बेदला गांव में श्मशान की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

पिछले लंबे समय से की जा रही थी पुलिया निर्माण की मांग 

 | 
p

उदयपुर शहर से सटे बेदला गांव में स्थित छतरियो वाले श्मशान की पुलिया निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया हैं। यूआईटी के ठेकेदार ने शुभ मूहर्त में पूजा अर्चना कर कार्य को पुनः प्रारंभ किया है। बड़गांव पंचायत समिति के उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिया निर्माण की यह मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी,जिस पर यूआईटी ने पिछले साल करीब 34 लाख का बजट जारी कर निर्माण प्रारंभ किया था।

a

इस दौरान बारिश आने से नदी में पानी की आवक हो गई और निर्माण कार्य रुक गया । नदी में पानी सुख जाने के बाद उपप्रधान राठौड़ ने यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा से मुलाकात कर इस कार्य को जल्द प्रारंभ करने की मांग की,जिस पर यूआईटी ने इस मांग की गंभीरता लेते हुए एक बार पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। राठौड़ ने कार्य प्रारंभ होने पर खुशी जाहिर करते हुए यूआईटी सचिव बालमुकुंद असावा और सभी अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News