सफाई सैनिक के साथ मनाया दीपावली मिलन

सफाई सैनिक के साथ मनाया दीपावली मिलन

महापौर ने आयोजित किया कार्यक्रम, नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद

 
UMC

उदयपुर 27 अक्टूबर 2022 । नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने गुरुवार को सफाई सैनिकों के साथ दीपावली स्नेह मिलन मनाकर सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। 

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा वार्ड में कार्यरत सभी सफाई सैनिकों के साथ दीपावली पर्व मना कर शुभकामना दी गई। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

उपमहापौर सिंघवी ने बताया कि गुरुवार को प्रातः अशोक नगर स्थित हनुमान पार्क में वार्ड के सभी सफाई कर्मियों को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, निगम महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा उपरना ओढ़ा, मिठाई बांटकर दीपावली मिलन पर्व मनाया गया। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा भी सफाई सैनिकों के साथ यह पर्व मना कर समाज में समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो आने वाली पीढ़ी के लिए नया संदेश होगा। 

दीपावली मिलन कार्यक्रम में पूर्व संभापति रवींद्र श्रीमाली, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष वेणी राम सालवी,  पूर्व पार्षद विजय आहूजा, समाजसेवी विजय गोधा, रवि टांक, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal