डॉ. अनिता जैन "विपुला" को मिला काव्यरत्न व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

डॉ. अनिता जैन "विपुला" को मिला काव्यरत्न व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

कार्यक्रम में देश-विदेश से 150 से अधिक साहित्यकारों ने हिस्सा लिया
 
Dr Anita Jain Vipula

हिंदी भवन नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के काव्य संग्रह भारत के भारत रत्न का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें उदयपुर की कवयित्री *डॉ. अनिता जैन "विपुला"* को काव्य रत्न एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से 150 से अधिक साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री श्यामसिंह "शशि"की। मुख्य अतिथि सुदर्शन न्यूज चैनल के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं चीफ एडिटर सुरेश चव्हाण, विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, डॉ. जीतराम भट्ट, सचिव हिंदी अकादमी दिल्ली व डॉ. इंदिरा मोहन अध्यक्ष हिंदी साहित्य सम्मेलन उपस्थिति रहे।

अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ. राजीव पांडेय तथा महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने इस महा ग्रंथ में संपादक एवं संकलनकर्ता की भूमिका निभाई। हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। नई दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित समारोह में भारत रत्न के भव्य काव्य संग्रह का लोकार्पण किया गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal