डॉ. राजीव बैराठी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ. राजीव बैराठी अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

डॉ. राजीव बैराठी को एक वैज्ञानिक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्र स्तरीय आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवार्ड - 2022 प्रदान किया गया

 
dr Rajeev Bairathi

उदयपुर 5 अक्टूबर 2022 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रसार शिक्षा निदेशालय में कार्यरत प्रौफेसर डॉ. राजीव बैराठी को एक वैज्ञानिक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्र स्तरीय आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवार्ड - 2022 प्रदान किया गया। 

उन्हें यह पुरूस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के इण्डियन ग्रासलैंड एण्ड फौडर रिसर्च इन्सटीट्यूट, श्रेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, श्रीनगर एवं नेशलन एग्रीकल्चरल हायर एजूकेशन प्रोजेक्ट, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 से 30 सितम्बर, 2022 को कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रदान किया गया। 

डॉ. बैराठी को प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक के रूप में उनकी 25 वर्षो की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आउटस्टेंडिग अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ. राजीव बैराठी के राष्ट्र स्तरीय शोध पत्रिकाओं में कुल 60 से ज्यादा अनुसंधान लेख प्रकाशित हो चुके है। 

उन्होंने 8 पुस्तकें एवं 20 से अधिक तकनीकी पुस्तिकाएं भी लिखी है। इसके अतिरिक्त वे आठ एम. एस. सी. एवं दो पी.एच.डी. छात्रों के प्रमुख सलाहार भी रहे है। उनकी इस उपलब्धि से कृषि विश्वविघालय, उदयपुर का नाम गौरवान्वित हुआ है। 
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal