गांधी सप्ताह-अहिंसा का संदेश देने पीस मैराथन में फतहसागर पर दौड़े युवा
हर व्यक्ति महात्मा गांधी के विचारों से लें प्रेरणा - पूर्व सांसद मीणा
गांधी के बताए मार्ग पर चलें युवा - मीणा
पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि आज के युग में गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को गांधी के बताए मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शांति एवं अहिंसा विभाग के गठन पर भी हर्ष व्यक्त किया एवं मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांधी सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियों को असरकारक बताया एवं कहा कि निश्चित रूप से इन गतिविधियों से गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से गांधी दर्शन पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश पालीवाल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा, सह संयोजक सुधीर जोशी, सदस्य संदीप गर्ग, भगवान सोनी, महबूब शेख सहित अन्य उपस्थित रहे।
