हिरणमगरी सेक्टर 3 के व्यापार मंडल का गठन
उदयपुर 17 दिसंबर 2022 । हिरण मगरी सेक्टर 3 के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने मिलकर व्यापार मंडल, सेक्टर -3 का गठन किया। जिसके अध्यक्ष के रूप में संजय बजाज व सचिव सुनील मण्डोवरा को निर्विरोध मनोनीत किया गया।
संजय बजाज ने बताया कि व्यापारियों में सहयोग, सेवा और समर्पण के उद्देश्य को लेकर व्यापार मण्डल सेक्टर 3 गठन का गठन किया जिसमे सभी व्यापारियों की सहमति से संरक्षक प्रवीण मारवाड़ी, अध्यक्ष संजय बजाज एवं सचिव सुनील मंडोवरा को मनोनीत किया गया।
सचिव सुनील मंडोवरा ने बताया कि इस अवसर पर व्यापार मंडल सेक्टर 5 व 6 के अध्यक्ष मनोज जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन की आवश्यकता और और उसकी गतिविधियों पर जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय बजाज ने संरक्षक, सचिव एवं अतिथि का उपरणा से सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राव गजेंद्र सिंह,जय, आशीष राठी, अंकुश जैन, सुनील परिहार, विकास बुडानिया, लोकेश जैन, आयुष गहलोत, जीत चौधरी, विनय सुराना, जगदीश सेन, लोकेश मोगरा सहित कई व्यापारी सदस्य उपस्थित हुए। धन्यवाद व आभार प्रवीण मारवाड़ी ने व्यक्त किया।
